Ajit Pawar Plane Crash: कैप्टन सुमित और शांभवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया; एयरफोर्स ने संभाली बारामती एयरपोर्ट की कमान

बारामती विमान हादसे के बाद जांच और प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं। विमान के दोनों पायलटों, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक का पोस्टमार्टम पूरा कर उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना (IAF) ने बारामती एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाल लिया है और आपातकालीन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेवाएं स्थापित की हैं।

Ajit Pawar Plane Crash Update: बारामती विमान हादसे से जुड़ी जांच और प्रक्रियाएं अब तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान लेने वाले इस दर्दनाक हादसे के बाद, दोनों पायलटों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। साथ ही, हादसे की तह तक जाने के लिए उच्च स्तरीय जांच टीमों ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

ajit pawar plane crash pilots

अहिल्यादेवी होलकर मेडिकल कॉलेज के बाहर का दृश्य (ANI)

पायलटों का पोस्टमार्टम पूरा, परिजनों को सौंपे गए शव

बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हुए चार्टर्ड विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर और को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। यह प्रक्रिया बारामती स्थित 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर मेडिकल कॉलेज' में संपन्न हुई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों पायलटों के पार्थिव शरीर उनके शोकाकुल परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जो उन्हें अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक निवास ले गए हैं।

End of Feed