देश में जल्द बस में सफर करने का अनुभव बदलने वाला है, क्योंकि अब फ्लाइट की तरह बस में सुविधा मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा हैं कि नागपुर में एक पायलट परियोजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत बसों में हवाई जहाज जैसी सीटें और 'बस होस्टेस' की सुविधा मिलेगी।
सांकेतिक फोटो।
132 सीटों वाली बस
बता दें कि इस बस में 132 सीटें होंगी और यह बस डीजल से नहीं, बल्कि गैर-प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोतों पर चलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह बस डीजल बसों की तुलना में ज्यादा प्रभावी साबित होगी। इसके साथ ही यह अन्य बसों की तुलना में काफी सस्ती भी होगी।
सांकेतिक तस्वीर।
टाटा के साथ बातचीत शुरू
इस प्रोजेक्ट को लेकर टाटा के साथ बातचीत चल रही है। बताया गया है कि ये बस रिंग रोड पर सफर करेगी और एक बार में 49 किलोमीटर की यात्रा करेगी। साथ ही हर 40 किमी के बाद रुकेगी और अगली यात्रा के लिए रिचार्ज हो जाएगी। फिलहाल अनुमानित लागत 35 से 40 रुपये प्रति किमी है।
कई सुविधाओं से लैस
यह बस काफी आलीशान होगी। इसमें एयर कंडीशनिंग और एयर होस्टेस जैसी सुविधाएं मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध होंगी। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैंने इस बस में फ्लाइट की तरह सीटें, एसी की सुविधा, सीटों के सामने लैपटॉप रखने की जगह रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा बस में होस्टेस भी होंगी।
