सट्टे के कर्ज में डूबे एयरफोर्स कॉर्पोरल ने रची थी ₹1.51 करोड़ की लूट; 2 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार, व्यापारी को मारी थी गोली

अहमदाबाद के माणेकचौक में 2024 में हुई ₹1.51 करोड़ की ज्वेलरी लूट और फायरिंग मामले का पुलिस ने करीब दो साल बाद बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में भारतीय वायुसेना के एक कॉर्पोरल की गिरफ्तारी ने जांच को नई दिशा दे दी है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद के माणेकचौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में साल 2024 में हुई ₹1.51 करोड़ की सनसनीखेज लूट और फायरिंग के मामले का पुलिस ने लगभग दो साल बाद खुलासा कर दिया है। जोन-3 एलसीबी और खाडिया पुलिस ने इस मामले में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के एक कॉर्पोरल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सट्टे में हुए भारी कर्ज को चुकाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Ahemdabad News

अहमदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता

एयरफोर्स की 7 BRD यूनिट में कॉर्पोरल के पद पर तैनात

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक रमेश प्रताप सिंह भुकेर (31) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला है और वर्तमान में तुगलकाबाद, नई दिल्ली स्थित एयरफोर्स की 7 BRD यूनिट में कॉर्पोरल के पद पर तैनात है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2024 की दोपहर आरोपी लाल टोपी और चेहरे पर रूमाल बांधकर माणेकचौक के फतासा पोल स्थित एक सर्राफा दुकान में घुसा। उसने पिस्तौल दिखाकर दुकान से सोने की चेन, अंगूठियां, गोल्ड बिस्किट, करीब 10 किलो चांदी और नकदी सहित कुल ₹1.51 करोड़ का माल लूट लिया। विरोध करने पर उसने दुकानदार के पिता के पैर में गोली मार दी और फरार हो गया।

End of Feed