'आज कुछ तूफानी करते हैं...' यही था अहमदाबाद के 'तूफानी गैंग' का क्राइम मंत्र, वारदात के बाद होती थी हाईवे पार्टी

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, गैंग वारदात के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करता था ताकि सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी पहचान न हो सके। आरोपी खासतौर पर सुबह तड़के या देर रात शहर के पूर्वी इलाकों में अकेले गुजर रही महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते थे

अहमदाबाद : चोरी, चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने के बाद हाईवे होटल में पार्टी करना, कोल्ड ड्रिंक पीना, मौज-मस्ती करना और लूटी गई सोने की चेन को बाइक पर घुमाकर जश्न मनाना। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि अहमदाबाद के कुख्यात 'तूफानी गैंग' की असली कार्यशैली थी, जिसका खुलासा अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया है। अहमदाबाद जोन-5 के डीसीपी आईपीएस जितेंद्र अग्रवाल के सुपरविजन में एलसीबी के पीएसआई के.के. जाडेजा की टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के एक सक्रिय सदस्य अरबाज उर्फ सुम्मन शेख (25) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा बरामद की गई, जिसके साथ बापूनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज वाहन चोरी का लंबित मामला भी सुलझ गया।

Toofani Gang Arrest

अहमदाबाद के 'तूफानी गैंग' का पर्दाफाश

'आज कुछ तूफानी करते हैं' से बना गैंग का नाम

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात पर निकलने से पहले गैंग के सदस्य एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने के लिए "आज कुछ तूफानी करते हैं" का नारा लगाते थे। धीरे-धीरे यही उनकी पहचान बन गई और उन्होंने अपने गिरोह का नाम ही 'तूफानी गैंग' रख लिया।

End of Feed