दिल्ली की तरह अहमदाबाद के स्कूलों को भी मिला Bomb Threat, 7 स्कूल में आए धमकी भरे मेल

दिल्ली की तरह ही अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद के 6 से 7 स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है। इन खतरे वाले स्कूलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौजूद है।

Ahmedabad School Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर की तरह की अहमदाबाद में भी स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद के अभी तक 6 से 7 स्कूलों को धमकी भरे मेल आए हैं। यहां के स्कूलों को भी दिल्ली जैसे ही एक के बाद एक ई-मेल आ रहे हैं। जिनके बारे में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद इन खतरे वाले स्कूलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद हैं। इन स्कूलों में स्टूडेंट्स की छुट्टियां चल रही हैं, जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता की बात नहीं है। लेकिन कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग है, जिसके चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों को जिस डोमेन से मेल आया है वह देश के बाहर का है।

crimee

अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम की धमकी

अहमदाबाद के इन स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल

  • केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी चांदखेड़ा जोन-2
  • एशिया इंग्लिश स्कूल वस्त्रपुर जोन-1
  • अमृता विद्यालय घाटलोदिया जोन-1
  • कालोरेक्स स्कूल घाटलोदिया जोन-1
  • सैटेलाइट आनंद निकेतन
  • चांदखेड़ा केन्द्रीय विद्यालय सेना छावनी
  • अमृता घाटलोडिया और ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय
  • बोपल डीपीएस स्कूल

End of Feed