रथयात्रा के दिन साबरमती में फेंक दी थी पत्नी, 9 साल बाद खुला हत्या का राज; पति गिरफ्तार

साल 2017 में साबरमती रिवरफ्रंट से मिली एक अज्ञात महिला के शव का रहस्य करीब नौ साल बाद सुलझ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिसे लंबे समय तक हादसा माना गया, वह वास्तव में एक सुनियोजित हत्या थी। क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर पत्नी को नदी में फेंककर मार डाला था।

Gujarat News: साल 2017 में रथयात्रा के दिन साबरमती रिवरफ्रंट से मिली एक अज्ञात महिला क शव का रहस्य आखिरकार नौ साल बाद सुलझ गया है। जिसे पुलिस लंबे समय तक दुर्घटनावश मौत मानकर जांच कर रही थी, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच को हाल ही में विश्वसनीय सूचना मिली थी कि साबरमती रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज एक अनसुलझे आकस्मिक मृत्यु के मामले में महिला की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

Gujarat News

9 साल बाद खुला साबरमती रिवरफ्रंट की रहस्यमयी मौत का राज

घरेलू मुद्दों को लेकर होता था विवाद

जांच में पता चला कि रिवरफ्रंट से बरामद शव कालूपुर की पंचभाईनी पोल निवासी कोमलबेन मिनेशभाई सोलंकी का था, जो करीब नौ साल पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। मामले की गहराई से जांच करने पर हत्या के मजबूत संकेत मिले। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में कोमलबेन का विवाह मिनेश दिनेशभाई सोलंकी से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि विवाह के महज चार महीने बाद ही मिनेश ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच ली थी।

End of Feed