अहमदाबाद में ED सेटलमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, वानुअतु का नागरिक गिरफ्तार

अहमदाबाद में ED की कार्रवाई में जब्त 11.10 करोड़ रुपये छुड़ाने का झांसा देकर 3.18 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने वानुअतु के नागरिक विजयकुमार उर्फ मुखी पटेल समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच कर रही है।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच (DCB) ने वानुअतु की नागरिकता रखने वाले विजयकुमार उर्फ मुखी पटेल समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को ED और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों में प्रभावशाली संपर्क वाला बताकर एक कारोबारी से 11.10 करोड़ रुपये छुड़ाने का वादा किया। आरोपियों ने इसके बदले उससे 3.18 करोड़ रुपये ठग लिए।

arrest

ED के नाम पर 3.18 करोड़ की ठगी, वानुअतु का नागरिक गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

ED की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ ठगी का खेल

एफआईआर के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को अहमदाबाद की एक आंगड़िया फर्म पर ED की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 11.10 करोड़ रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक DVR जब्त किए गए। शिकायतकर्ता साकलचंद भगवानदास पटेल का आरोप है कि कार्रवाई के कुछ समय बाद विजय मुखी उनके पास आया। उसने दावा किया कि उसकी ED के वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान है, वह जब्त रकम उसे वापस दिला सकता है। लेकिन इसके लिए 'सेटलमेंट' कराना पड़ेगा।

End of Feed