नशे में धुत ड्राइवर ने स्कूटी को मारी टक्कर, कार में फंसी एक्टिवा घिसटती रही फिर भी नहीं रोकी गाड़ी, Video वायरल

अहमदाबाद में नशे में धुत कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारकर गुरुकुल से दूरदर्शन मेट्रो स्टेशन तक घसीटा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कार जब्त की।

गुजरात के अहमदाबाद (Gujarat, Ahemdabad) में शराब के नशे में गाड़ी चलाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक्टिवा को अपनी कार के साथ घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के ड्राइव-इन रोड पर हुई, जहां गुरुकुल इलाके से दूरदर्शन मेट्रो स्टेशन तक एक्टिवा को घसीटा गया। इस मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय कार चालक मिहिर निरंजन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने उसकी हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है। आरोपी पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप है।

Ahemdabad hit and run case video

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी जिसके बाद कार स्कूटी में फंस गई और कार चालक उसे घसीटता रहा लेकिन रुकने का नाम नहीं लिया। (Times Now Navbharat)

कार में फंस गई थी एक्टिवा

जानकारी के मुताबिक, कार ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी। टक्कर के बाद एक्टिवा कार में फंस गई और चालक उसे रोकने के बजाय घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। कार एक्टिवा को गुरुकुल इलाके से दूरदर्शन मेट्रो स्टेशन तक ले गई। इस घटना का वीडियो (Video) सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बताया गया कि हादसे के बाद एक्टिवा चालक और कार चालक के बीच समझौता भी हुआ था। हालांकि, शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से अलग कार्रवाई की।

End of Feed