VIDEO: अहमदाबाद में सड़क हादसा, खाट पर सो रहे शख्स को टक्कर मारकर दीवार से भिड़ी कार

अहमदाबाद में तेज रफ्तार कार ने खाट पर सो रहे शख्स और खड़ी बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए और चार दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

गुजरात के अहमदाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां एक फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़ी बाइकों और घर के बाहर खाट पर सो रहे एक शख्स से टकरा गई। टक्कर के बाद कार ने कई दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आखिर में कार एक मकान की दीवार से जा टकराई और रुक गई। इस खौफनाक हादसे का वीडियो (Video) भी सामने आया है। जिसमें घटनास्थल की स्थिति देखने को मिल रही है।

Ahmedabad Car Accident Video

हादसे का बाद मामले की जांच करती पुलिस (Times Now Navbharat)

हादसे में दो लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार, 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। हादसे में फिलहाल दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार दोपहिया वाहन और मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस हादसे में कुल नुकसान करीब 85 हजार रुपये का हुआ है। मामले के लेकर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed