Ahmedabad News: निगम ने जब्त किया राजस्थान से आया 408 किलो संदिग्ध पनीर

गुजरात के बड़े अहमदाबाद शहर में नगर निगम ने राजस्थान से लग्जरी वैन के जरिए लाया गया 408 किलो संदिग्ध लो-फैट पनीर जब्त किया है। जांच के लिए इसके सैंपल लिए गए हैं।

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के फूड विभाग ने राजस्थान से लग्जरी वैन के जरिए अहमदाबाद लाए गए 408 किलो संदिग्ध लो-फैट पनीर के जखीरे को बिक्री से रोक दिया है। पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभाग ने इसके सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं।

Ahmedabad News amc Paneer

अहमदाबाद में सैकड़ों किलो संदिग्ध पनीर जब्त

फूड विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से लग्जरी गाड़ियों में बड़ी मात्रा में पनीर अहमदाबाद लाया जा रहा है। इसके आधार पर अधिकारियों ने आज यानी शुक्रवार 21 अगस्त की सुबह मणिनगर स्थित देवकी गार्डन के पास पार्किंग में निगरानी रखी। इसी दौरान अरुणाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली दो लग्जरी वैन वहां पहुंचीं। अधिकारियों ने वाहनों की जांच की तो उनमें बड़ी मात्रा में पनीर मिला।

End of Feed