Taj Mahal Near Hotel Bomb Alert: ताजमहल के पास होटल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, क्या बोली पुलिस?

Taj Mahal Near Hotel Bomb Alert: आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित 'ताज रिसॉर्ट होटल' को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों गहन चेकिंग अभियान चलाया।

Taj Mahal Near Hotel Bomb Alert: विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के पास स्थित एक प्रमुख होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां बम होने का एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बृहस्पतिवार शाम को आई इस खबर के बाद पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीटीआई के मुताबिक ताज महल के पूर्वी गेट के पास बने 'ताज रिसॉर्ट होटल' की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शाम करीब 5 बजे एक संदेश आया।

Taj Mahal near hotel bomb alert

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास हाई अलर्ट!

ईमेल में दावा किया गया था कि होटल परिसर के भीतर बम रखा गया है। धमकी मिलते ही होटल प्रबंधन ने बिना कोई देरी किए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) यतेंद्र सिंह नगर के नेतृत्व में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने पूरे होटल को अपने कब्जे में लेकर खाली कराया और सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

End of Feed