Agra: मुफ्त में ताजमहल के दीदार करने का अवसर, जानें इसके लिए क्या करना होगा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ताजमहल और आगरा में स्थित संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों में 21 जून को निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। एएसआई ने सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Agra: हर साल ताजमहल और आगरा की अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को घूमने हजारों-लाखों लोग यहां आते हैं। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय ऐतिहासिक धरोहर पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किसी न किसी प्रकार के कार्यक्रमों आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे में अगर हम आपको बताएंगे कि ताजमहल और आगरा की अन्य स्मारकों में एक दिन के लिए एंट्री फ्री होगी, तो आप क्या करेंगे। जी हां आपने सही सुना, आगरा के ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों में एक दिन के लिए एंट्री फ्री है। ये आगरा घूमने वाले लोगों के लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। आप अपने पसंदीदा ताजमहल और अन्य स्मारकों के दीदार बिना किसी टिकट के कर सकते हैं।

Agra

मुफ्त में ताजमहल के दीदार करने का अवसर

सांस्कृतिक विरासत के साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसआई ने 21 जून को आगरा की मोहब्बत की निशानी के साथ अन्य केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर निशुल्क यानी फ्री एंट्री की घोषणा की है। आइए आपको बताएं कैसे आप भी 21 जून को ताजमहल और अन्य स्मारकों में फ्री एंट्री प्राप्त कर सकते हैं। फ्री एंट्री के लिए आपको क्या करना होगा। आइए जानें-

End of Feed