Agra News: राम बारात में उमड़ा जनसैलाब, क्रिकेट वर्ल्ड कप, PM मोदी की झांकी ने बढ़ाया आकर्षण

ताजनगरी आगरा के ऐतिहासिक और भव्य आयोजित राम बारात में चारो भाई सूर्यसा तेज लिये रथों पर सवार होकर मिथिला नगरी के लिए निकले तो लोग झूम पड़े। इस बार राम बारात में क्रिक्रेट वर्ल्ड कप के अलावा महिला आरक्षण समेत पीएम मोदी से जुड़ी झाकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थीं।

आगरा: ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम की बरात निकली तो ब्रज की भूमि मानो अवधपुरी बन गई हो। गाजे बाजे के साथ आराध्य प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर दिव्य रथ पर विराजमान हो निकले तो भाई छोटे भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की छवि भी निहारते बन रही थी। इस भव्य बारात में नगरवासी बराती बनकर मचल रहे थे। लोग मारे खुशी के नाज रहे थे। इस बार प्रभु राम की बारात में क्रिक्रेट वर्ल्ड कप के अलावा महिला आरक्षण समेत पीएम मोदी से जुड़ी झाकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थीं।

Historic Rambarat Taken Out In Agra

आगरा की राम बरात में उमड़ा जनसैलाब

अपने आराध्य भगवान की बारात में रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। जन जन प्रभु श्रीराम की मनोहारी छवि निहारने को आतुर था। बरात में भव्यता 140 झांकियां, रोड शो और सुर-लहरियां बिखेरते विश्वप्रसिद्ध बैंड शोभा बढ़ा रहे थे। स्वयं भगवान इंद्रदेव ने भगवान राम की बारात पर वर्षा कर स्वागत किया। बारात पुराने शहर रावत पाड़ा ,बेलागंज धुलियागंज, गठिया से होते हुए राम बारात जनक महल पहुंची.

End of Feed