Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, उसके बाद उसके शव को रातभर गाड़ियां कुचलती रहती हैं। शव के टुकड़े कई हिस्सों में बिखरे मिले। ये दर्दनाक घटना आगरा जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित गांव मुढ़हेरा के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया और उसकी हादसे में मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर (Freepik)
रातभर महिला के शव को कुचलती रहीं गाड़ियां
शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे। रात भर उसे शव को कुचलते हुए कई वाहन गुजरते रहे, शव की हालत इतनी क्षत विक्षत हो गई कि उसे समेटकर इकट्ठा करना पड़ा। पुलिस ने बताया है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह वो मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कैसे हुई इस महिला की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि उसे इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। दरोगा धीरज कुमार ने कहा कि 'अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीती रात (गुरुवार) को महिला की मौत हो गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे ये आशंका जताई जा रही है कि कई वाहनों ने शव को कुचला है, एक के बाद एक वाहन शव को रौंदते हुए गुजर गए। महिला का शव कई हिस्सों में बिखर गया।'
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास पर शव के टुकड़े दूर तक बिखरे पड़े थे। सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इकट्ठा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के शव की पहचान करके के लिए पुलिस की कोशिश जारी है।
