Agra News: आगरा में शराब पार्टी में बवाल,दो गुटों में झड़प, एक को गोली लगी, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2023, 11:20 PM IST

agra Liquor party clash: आगरा पुलिस के एसीपी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पीडित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

agra Liquor party clash: आगरा के थाना बाह क्षेत्र में सोमवार की रात 'मैरिज होम' में शराब पार्टी को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी, पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल बंटी नामक युवक को शहर के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है।

Agra News: आगरा में शराब पार्टी में बवाल,दो गुटों में झड़प, एक को गोली लगी, कई घायल

उन्होंने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोकनगर मोहल्ला में निर्माणाधीन मैरिज होम में सोमवार रात शराब पार्टी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और गोलीबारी हुई।

End of Feed