Agra News: दो करोड़ की लागत से बनेगी आगरा का एंट्री गेट, ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला से बढ़ेगी इसकी खूबसूरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 03:53 PM IST

Entry Gate Of Agra: आगरा में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाने के लिए 2 करोड़ की लागत से आगरा का एंट्री गेट निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक इसका निर्माम कार्य एक महीने बाद शुरू किया जा सकता है।

Agra Entry Gate: यूपी में लगातार चल रहे कई सारे परियोजनाओं में से एक परिजनाएं आगरा एंट्री गेट का निर्माण भी जुड़ने जा रहा है। दरअसल, आगरा में इनर रिंग रोड पर आगरा एंट्री गेट का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि इस गेट पर ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला की झलक दिखेगी। हालांकि इस गेट को बनाने में करीब दो करोड़ की राशी बताई जा रही है। वहीं, आगरा के इस मेन गेट का मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी देने के लिए बृहस्पतिवार को शासन को इसका मास्टर प्लान भेजा जाएगा।

Agra News: 2 करोड़ की लागत से बनेगा आगरा का एंट्री गेट,  ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला से बढ़ेगी इसकी खूबसूरती

Agra News: 2 करोड़ की लागत से बनेगा आगरा का एंट्री गेट, ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला से बढ़ेगी इसकी खूबसूरती (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

सदस्यों ने दी स्वीकृति

दरअसल, आगरा का ताजनगरी एक टूरिस्ट्स सिटी भी है। पर्यटकों को अच्छा महसूस कराने के लिए और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आगरा के ताजनगरी में इनर रिंग रोड पर मेन एंट्री गेट का निर्माण किया जाएग। हालांकि इसके लिए पथकर सलाहकार समिति की 35वीं बैठक में कंसल्टेंट ने एंट्री गेट के डिजाइन पर प्रेजेंटेशन दिया था, जिसे सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की थी।

End of Feed