आगरा में शुरू की गई एक खास पहल, अब किराए पर मिलेगा दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार, जानिए कितने रुपये करने होंगे खर्च

Agra News: आगरा के एक वृद्धाश्रम में एक नई और खास पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बच्चों को किराए पर दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार मिल पाएगा। इससे बुजुर्गों के प्रति बच्चों में आदर की भावना बढ़ेगी और बुजुर्गों को परिवार से साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक नई पहल की शुरुआत की जा रही है। इस पहले के तहत आप नाना-नानी और दादा-दादी का प्यार प्राप्त कर पाएंगे वो भी किराए पर। जी हां, आपने सही पढ़ा। आगरा में रहने वाले लोग जिन्हें नाना-नानी या दादा-दादी का प्यार कभी नहीं मिला या वह अपने दादा-दादी और नाना-नानी को याद करते हैं वह अब इस पहल के जरिए इस कमी को दूर कर सकते हैं। आइए आपको इस खास पहल के बारे में और इसके किराए के बारे में बताएं।

Grandparent Love

किराए पर मिलेगा दादा-दादी, नाना-नानी का प्यार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

किराए पर मिलेगा नाना-नानी, दादा-दादी का प्यार

इस खास पहल की शुरुआत आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम द्वारा की गई है। इस पहल में बुजुर्गों को किराए पर लेने की सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा में आप किराए पर दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल की शुरुआत का उद्देश्य न्यूक्लियर फैमिली कल्चर के चलते बुजुर्गों की कमी और उनके प्यार की कमी को दूर करने के लिए की गई है। अब कोई भी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को एक महीने के लिए किराए पर अपने घर ले जा सकते हैं।

End of Feed