Agra: नहर की पटरी पर मिले दो दोस्तों के शव से सनसनी; परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में सोमवार सुबह दो दोस्तों के खून से सने शव मिलने से सनसनी मच गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान ग्राम अरदाया के नेत्रपाल और कृष्णपाल के रूप में हुई है, जिनके शव पुरामना नहर किनारे पड़े मिले।

Agra News: आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाना किरावली क्षेत्र अंतर्गत पुरामना नहर की पटरी पर सोमवार सुबह दो युवकों के खून से सने शव मिले हैं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगा है कि दोनों की हत्या कर शवों को वहां फेंका गया था। मृतकों की पहचान नेत्रपाल (38 वर्ष), पुत्र चंद्रभान, और कृष्णपाल उर्फ केपी (35 वर्ष), पुत्र लालाराम, के रूप में हुई है। दोनों निवासी ग्राम अरदाया, थाना अछनेरा, और आपस में अच्छे दोस्त थे।

Dead bodies of 2 youths found in Agra

आगरा में 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी

घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों को उस समय हुई, जब वे खेतों में चारा काटने पहुंचे। उन्होंने नहर किनारे खून से लथपथ शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना किरावली की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को थाना अछनेरा चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया और हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुए थाना किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

End of Feed