Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे; चलते-चलते पलटी बस और कार की टक्कर में 6 की मौत

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बड़े हादसे हो गए। एक हादसे में एक कार की किसी गाड़ी से ऐसी टक्कर हुई कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे दुर्घटना में दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक यात्री बस पलट गई, जिसमें 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Mathura Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार-शनिवार की रात दो दर्दनाक हादसे हो गए। एक हादसा माइलस्टोन संख्या 140 के पास हुआ, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरे हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई।

car accident yamuna expressway mathura

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

कार की टक्कर में 6 की मौत

शुक्रवार की देर रात दिल्ली से आगरा जा रही एक कार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। पुलिस का मानना है कि हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना था, जिसके बाद कार आगे चल रहे किसी हैवी व्हीकल से टकरा गई।

End of Feed