यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, हाथरस में आपस में भिड़े तीन केंटर, तीनों चालकों की मौत

Hathras Road Accident: हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण तीन केंटर गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीनों चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yamuna Expressway Accident: हाथरस में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया। बुधवार सुबह तीन केंटर वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। तीनो मृतक केंटर वाहन के चालक थे। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया।

End of Feed