Agra Crime News: दो साल पहले फर्जीवाड़ा और अब राजफाश, आरोपी पहुंचे जेल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 14, 2023, 12:38 PM IST

कहते हैं कि अगर आप कुछ गलत करते हैं तो खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही आगरा के रहने वाले कुछ लोगों के साथ हुआ। दो साल पहले फर्जी तरीके से वसीयतनामे पर हस्ताक्षर कराया वीडियो बनाया और अब उसी वीडियो ने उन्हें जेल पहुंचा दिया।

संपत्तियों पर अवैध कब्जा, किसी तरह से हथियाने की परंपरा नई नहीं है। प्राचीन काल से धोखाधड़ी होती रही है। ताज नगरी आगरा में भी दो साल पहले कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। लेकिन बात दब गई। हालांकि आरोपियों की एक छोटी सी गलती उन पर भारी पड़ी और अब लो पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक शख्स ने मरी हुई औरत के अंगुठे के इंप्रेसन को फर्जी विल पर लगाया उस दौरान उसने वीडियो भी बनाया था। लेकिन दो साल बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पोल पट्टी खुल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Crime, Crime News, Agra

आगरा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरफ्तार

वसीयत पर फर्जी दस्तखत

पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी विल के आधार पर दुकान को तहस नहस कर रहे थे। पीड़ित परिवार के मुतबिक 2021 में ही इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। ऐसा लगा कि आरोपी फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। उन लोगों का शक तब और पुख्ता हुआ जब वीडियो वायरल हुआ। शिकायत में जिक्र है कि 80 साल की दादी की तबीयत 2021 में खराब हो चुकी थी। वाजीनाथ राव और उनके बेटे जो दादी के रिश्ते में थे उन लोगों ने फर्जी तरीके से वसीयतनामे पर हस्ताक्षर करा लिया। लेकिन उनके फर्जीवाड़े का सच बहुत जल्द सामने आ गया।

End of Feed