Rail Coach Restaurant: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोग जल्द ही आलीशान कोच रेस्टोरेंट में बैठकर बिना ट्रेन में सफर किए ही लजीज व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। आगरा में ईदगाह और आगरा कैंट के बीच ईदगाह के पास कोच रेस्टोरेंट के लिए पटरियां बिछाने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इन पटरियों पर कोच भी लगा दिया जाएगा। अगले महीने यानि फरवरी से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। कोच रेस्टोरेंट के लिए ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक तैयार हो गया है। रेल की थीम पर तैयार होने वाले ताजनगरी के पहले कोच रेस्टोरेंट में अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। यहां आने वाले शहर के लोगों को यह अहसास होगा कि वह ट्रेन के सफर के दौरान ही खाना रहे हैं।
अगले महीने शुरू होगा आलीशान कोच रेस्टोरेंट (फाइल फोटो)
इसमें कर्मचारी भी रेलवे कर्मचारियों की वर्दी में सर्विस करते नजर आएंगे। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, कोच रेस्टोरेंट का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही कोच भी लगवा दिया जाएगा। इसके लिए निजी फर्म को ठेका दे दिया गया है।
