मेहमानों के लिए ताजमहल के गाइडों की होगी ट्रेनिंग, आएगा नया बदलाव, जाएगा अच्छा संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 02:21 PM IST

Taj Mahal Guides: आगरा में ताजमहल के गाइडों को आवभगत का तरीका सिखाया जा रहा है। ताजमहल के पूर्वी गेट की तरफ से शिल्पग्राम में सोल्जर आफ सोसायटी (एसओएस) के संस्थापक ने गाइडों की छवि सुधारने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया। हर स्मारक के गाइडों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अप्रैल से हर शुक्रवार को गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल के गाइडों सिख रहे आवभगत का तरीका
  • शिल्पग्राम में एसओएस कार्यक्रम के जरिये प्रशिक्षण
  • हर स्मारक के गाइडों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Taj Mahal Guides: सात समुंदर पार से ताजमहल का दीदार करने आते सैलानी हैं, लेकिन यहां सैलानियों के साथ जिस तरह का व्यवहार होता है। उससे देश के साथ इस ताजनगरी की भी छवि खराब होती है। उस छवि को सुधारने की आवश्यकता है। इसके लिए गाइडों को प्रशिक्षित होना अत्यंत जरूरी है। अब आगरा में गाइडों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताजमहल के पूर्वी गेट की ओर स्थित शिल्पग्राम में सोल्जर आफ सोसायटी (SOS) के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता ने सैलानियों के बीच गाइडों की छवि साफ सुथरी करने के मकसद से प्रशिक्षण दिया गया।

agra Taj Mahal Guides

ताजमहल के गाइडों को आवभगत का तरीका सिखाया जा रहा

उन्होंने गाइडों को नौ वर्ष पहले का उदाहरण दिया। कहा कि साल 2014 में ऑटो चालकों को प्रशिक्षित किया गया था। इसके लिए लपका टू आपका नाम से संस्था बनाई थी। इस संस्था के साथ बड़ी संख्या में ऑटो चालक जुड़े। उन्होंने ईमानदारी की मिसाल भी कायम की।

End of Feed