Agra News: पिता की घिनौनी हरकत, नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 12:48 PM IST

Rape In Agra: आगरा के न्यू आगरा में एक हिस्ट्रीशीटर पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। घटना की जानकारी मां को देने पर मां ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Agra Rape Case: आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो साल से दरिंदगी कर रहा था। बेटी के विरोध करने पर दरिंदा पिता उसके साथ मारपीट करता था। नाबालिग ने पिता की करतूत जब मां को बताया तो मां ने थाने में जाकर मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Agra News: पिता की घिनौनी हरकत, नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra News: पिता की घिनौनी हरकत, नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार ( File Photo)

विरोध करने पर करता था मारपीट

दरअसल, मां-बेटी ने गुरूवार को आगरा के न्यू आगरा थाने में दिरंदा पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, न्यू आगरा के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने अनुसार, नाबालिग बेटी की उम्र 17 साल है। नाबालिग का पिता कमीशन में जमीनों की खरीद फरोख्त करता है। आरोप है कि नाबालिग के पिता पीड़िता के साथ 2 साल से गलत काम करते आ रहे हैं। युवती द्वारा इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

End of Feed