Rampur News: अलीगढ़ में बेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, निकाह कर बना लाया उसी बेटे की मां

Rampur Aligarh News Today (अलीगढ़ की बड़ी खबर) रामपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया। व्यक्ति ने अपनी होने वाली बहू को इलाज के बहाने दिल्ली ले जाकर उससे निकाह कर लिया।

Aligarh News: रामपुर के एक छोटे से गांव में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। अलीगढ़ की सास-दामाद की शादी की खबरें अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि अब यहां के रामपुर से और भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

Aligarh unusual marriage

अलीगढ़ में पिता ने किया अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह (फोटो - AI Image)

थाना भोट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से रिश्ता तय किया। शादी एक महीने बाद होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही उसका बेटे की ससुराल में आना-जाना बढ़ गया। लेकिन कोई नहीं जानता था कि उसके मन में कुछ और ही चल रहा है।

End of Feed