बरसाना की बंजर पहाड़ियों में लौटेगी हरियाली, मथुरा पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

Barsana Hills in Mathura: उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए मथुरा जिले में स्थित राधारानी के गांव बरसाना के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की गई परियोजना को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

Barsana Hills in Mathura: मथुरा में राधारानी के गांव बरसाना के आसपास की सूखी पहाड़ियों को नया जीवन देने की तैयारी की जा रही है। इन पहाड़ियों में हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना को यूपी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने परिषद को इन पहाड़ियों पर मौजूद बबूल और कीकर जैसे पेड़ों को हटाकर उनकी जगह कृष्णकालीन प्रजाति के पेड़ लगाने अनुमति भी दे दी है। इस परियोजना से मथुरा के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Barsana Hills

बरसाना की पहाड़ियां फिर होंगी हरी-भरी

परिषद के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृन्दावन और मथुरा के बाद बरसाना में पर्यटकों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से 206 करोड़ की लागत वाली 10 परियोजनाएं प्रस्तावित की थीं। इनमें से बरसाना के आसपास की तीन पहाड़ियों के सौन्दर्यीकरण की योजना को स्वीकृति मिल गई है।

End of Feed