Agra Electricity: आगरा में अब दूर होगा बिजली का संकट, इन तीन सब स्टेशन पर लगेंगे 63 एमवीए के ट्रांसफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 01:02 PM IST

Power Crisis: ताजनगरी के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अब आगरा में बिजली कटौती से जूझना नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आगरा शहर के तीन सबस्टेशनों पर 63 एमबीए के तीन बड़े ट्रांसफार्मर लगाएगी। ट्रांसफार्मर स्थापित करने में 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिकंदरा, बोदला और दयालबाग सबस्टेशनों पर लगेंगे ट्रांसफार्मर
  • आगरा के लोग बिजली कटौती से नहीं होंगे परेशान
  • ट्रांसफार्मर स्थापित करने में खर्च होंगे 22 करोड़ रुपये


Agra Electricity: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब गर्मी के मौसम बिजली कटौती से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां के लोगों को अब बिजली संकट से जूझना नहीं पड़ेगा, क्योंकि बिजली विभाग ने बिजली संकट दूर करने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, बीते वर्ष अप्रैल से जून और सितंबर- अक्तूबर में ओवरलोडिंग के चलते हुई बिजली कटौती से विभाग ने सबक लिया है। अब उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन शहर के तीन सबस्टेशनों पर 63 एमबीए के तीन बड़े ट्रांसफार्मर लगाएगी। ट्रांसफार्मर स्थापित करने में 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Electricity Connection

बिजली कटौती से परेशान नहीं होंगे लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

220 केवी सिकंदरा, 132 केवी बोदला और 132 केवी दयालबाग सब स्टेशन पर इन ट्रांसफार्मरों के लगने से बार-बार हो रही बिजली कटौती और 2 से 3 घंटे के शटडाउन से नहीं जूझना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एलपी चक्रवेदी के अनुसार, 132 केवी बोदला सबस्टेशन पर 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

End of Feed