Agra: होटल के कमरे में दनदनाती घुसी पुलिस, फिर दिखा कुछ ऐसा कि उड़े होश, पूरा स्टाफ मौके से फरार

यूपी के आगरा में स्थित बसन्त पैलेस होटल में अवैध गतिविधियों के चलने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान होटल स्टाफ फरार हो गया और होटल के कमरे में दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में स्थित बसंत होटल मे देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने बताया की इस छापेमारी में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस बीच मौका देख होटल स्टाफ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस की टीम होटल में छापेमारी के लिए गई तो होटल के कमरे में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।

Police.

आगरा के होटल में पुलिस की छापेमारी

नहीं मिली गेस्ट की एंट्री

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय उपजिलाधिकारी (SDM) किरावली को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल मे अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस जानकारी पर पुलिस की टीम ने होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि होटल के रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें गेस्ट की कोई एंट्री नहीं मिली। इससे स्पष्ट हो गया कि होटल में अवैध गतिविधियां चल रही है। साथ ही पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरे से एक लड़का और लड़की को भी पकड़ा है।

End of Feed