Agra PNG supply: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गैस लिमिटेड की लापरवाही से शाहगंज, दौरेठा और अलबतिया इलाके में दो दिन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति बंद है। दो दर्जन कॉलोनियों में 20 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हैं। अगले तीन से चार दिन भी गैस की आपूर्ति नहीं होगी। लोगों का आरोप है कि ग्रीन गैस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठ रहा है। जानकारी के अनुसार, दौरेठा इलाके में रविवार सुबह 6 बजे से पीएनजी की आपूर्ति ठप है। बालाजीपुरम के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि विराट आशियाना, सैनिक नगर, शुक्ला मार्केट, नीलगिरी, अवधपुरी, बालाजीपुरम, मारुति एस्टेट क्षेत्र में आपूर्ति नहीं होने से घरों में खाना नहीं बना।
आगरा में मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से पीएनजी आपूर्ति बंद
ग्रीन गैस लिमिटेड प्रबंधन के अनुसार, मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त है। लाइन में फॉल्ट बड़ा है। ठीक करने में तीन से चार दिन का टाइम लग सकता है। दूसरी ओर, आपूर्ति बंद होने से हजारों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया। कंपनी की तरफ से दिए गए टोल फ्री नंबर पर लोग लगातार कॉल कर रहे हैं, लेकिन ग्रीन गैस कंपनी में फोन रिसीव नहीं हो रहा है।
