UP Police की नौकरी नहीं आसान, टफ ट्रेनिंग देख बैकफुट पर आए कदम; 5 ट्रेनी कांस्टेबलों ने दिया इस्तीफा

मुजफ्फरनगर में एक साथ पांच प्रशिक्षु कांस्टेबलों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जब उनसे इस्तीफे की वजह पूछी गई, तो उनका जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए। आइए जानते हैं क्या है कारण?

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला और दो पूर्व सैन्यकर्मी समेत पांच ट्रेनी कांस्टेबल ने पुलिस सेवा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। ये सभी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपने इस्तीफे सौंप दिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुष्टि की है कि एक ट्रेनी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य के मामले में जांच की जा रही है। ट्रेनी कांस्टेबलों ने निजी कारणों और पुलिस की नौकरी के लिए खुद को अनुपयुक्त बताते हुए इस्तीफा दिया।

UP Police

यूपी पुलिस (तस्वीर साभार-UP Police Twitter)

क्या बोले पुलिसकर्मी?

एक ट्रेनी, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक है, ने कहा कि ट्रेनिंग बहुत कठिन है और उसे एहसास हुआ कि वह पुलिस सेवा के लिए उपयुक्त नहीं है। एक महिला कांस्टेबल ने बेहतर नौकरी मिलने के कारण इस्तीफा दिया, जबकि एक अन्य ने कहा कि उसे यूपी पुलिस में भर्ती होने में कोई रुचि नहीं थी, लेकिन माता-पिता के दबाव में परीक्षा दी थी। इसके अलावा, दो पूर्व सैन्यकर्मियों ने भी अपने परिवार के पास रहने की इच्छा के कारण इस्तीफा दिया।

End of Feed