Agra Metro: आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले साल इन छह स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो, समय से पहले संचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 02:56 PM IST

Agra Metro: आगरा निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही आगरा के लोगों का मेट्रो में सफर करने का सपना साकार होने जा रहा है। अगले साल जनवरी में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तीन ट्रेनें और आने वाली हैं। आगरा में एक मेट्रो ट्रेन आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा मेट्रो में सफर का इंतजार खत्म
  • अगले साल जनवरी में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का होगा संचालन
  • आगरा में एक मेट्रो आई, दूसरी मार्च के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना


Agra Metro: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के बाद अब ताजनगरी आगरा में जल्द मेट्रो ट्रैक पर दौड़ती दिखाई देगी। आगरा मेट्रो में सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। हालांकि आगरा मेट्रो के संचालन साल 2024 के अंत में किए जाने का प्लान था, लेकिन अब उसे छह माह ही पहले दौड़ाने की तैयारी है। शुरुआत में आगरा में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही तीन मेट्रो ट्रेनें आने वाली हैं। शुरुआत में सभी उपकरणों और सुरक्षा सुविधाओं के लिए आगरा में डिपो के अंदर एक किलोमीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर ट्रेनों का परीक्षण होगा। इसके बाद ट्रैक पर परीक्षण किया जाएगा।

Agra Metro: आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले साल इन छह स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो, समय से पहले संचालन

मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के उप-महाप्रबंधक/ जनसम्पर्क पंचानन मिश्रा के अनुसार, मेट्रो ट्रेन का संचालन अगस्त 2024 में शुरू होना था, लेकिन काम तेजी से होने की वजह से इसका संचालन छह माह पहले कराने की तैयारी है। अगले साल जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed