Vrindavan No Entry Of Vehicles: वीकेंड से शुरू हो रहा नया साल इस साल धार्मिक पर्यटन करने वाले लोगों के लिए परेशानी लेकर आ रहा है। हर वर्ष की तरह भगवान के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने की संभावना है, लेकिन जो भी आएगा उसे वृंदावन में बिना वाहन ही आना होगा। नगर के बाहर ही पार्किंग व्यवस्था रहेगी। प्रशासन 31 दिसंबर से ही सख्ती से व्यव्था को लागू करेगा। दरअसल, नए साल पर हर कोई चाहता कि उनके जीवन का नया साल भगवान की चरणों में पूजा करके शुरू हो। ऐसे में लोग हर साल वृंदावन जाकर अपने नए वर्ष की शुरुआत करते हैं।
वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री
वहीं, भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया। मंदिर प्रबंधन ने पांच जनवरी तक भीड़भाड़ को देखते हुए बच्चे-बुजुर्ग, महिलाएं और रोगियों से मंदिर न लाने की अपील की है। भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को टालना इसका मकसद है।
