Mathura Road Accident: मथुरा में भीषण सड़क दुर्घटना, पिकअप ट्रक की चपेट में आए चार लोगों की मौत, 4 घायल

Mathura Road Accident: यूपी के मथुरा में मजदूरों को ले जा रहा पिकअप ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। बिजली की तार से बचने के लिए जैसे ही ट्रक चालक ने बैक किया तो उसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए।

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को तड़के एक सड़क हादसे हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 बच्चियां भी हैं। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Accident News

मथुरा में सड़क दुर्घटना

पिकअप ट्रक की बिजली की खंभे से टक्कर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोसी शेरगढ़ रोड पर नगरिया सतबीसा के पास हुई। यहां मजदूरों को ले जा रहा पिकअप ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर में खंभे की बिजली की तार टूट गई और इससे बचने के लिए मजदूर वाहन से कूदने लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि इस बीच चालक ने वाहन को पीछे मोड़ दिया जिससे सभी लोग वाहन की चपेट में आ गए। चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

End of Feed