नोएडा

दिल्ली की तर्ज पर जाम का समाधान, ग्रेटर नोएडा में सुबह-शाम हल्के कमर्शियल वाहनों पर बैन

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में व्यस्त रास्तों पर जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 33 रास्तों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के साथ हल्के कमर्शियल वाहनों की एंट्री को बैन करने का फैसला लिया है। सुबह-शाम एक तय समय पर इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

Image

ग्रेटर नोएडा में सुबह-शाम हल्के कमर्शियल वाहनों पर बैन

Photo : iStock

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 'नो एंट्री' योजना में कुछ आवश्यक संशोधन किए हैं। इसके तहत एक तय समय पर शहर के व्यस्त रास्तों पर भारी कमर्शियल वाहनों के साथ हल्के कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 33 रास्तों को चिह्नित किया और कमर्शियल वाहनों की एंट्री को बैन किया। पुलिस ने सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी और मध्यम कमर्शियल वाहनों के साथ अब हल्के कमर्शियल वाहनों की भी एंट्री नहीं होगी। बता दें कि दिल्ली के तर्ज पर इस व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है।

दिल्ली के तर्ज पर नोएडा-ग्रेनो में होगा जाम का समाधान

डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते जाम की समस्या से वाहन चालकों को छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 31 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ये बदलाव किया है। इसके तहत नोएडा से ग्रेटर नोएडा के 33 रास्तों पर इस बदलाव को लागू किया गया है।

इन 33 रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से परी चौक, उद्योग मार्ग पर सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर होते हुए झुंडपुरा तिराहे तक, एमपी वन रास्ते पर डीएनडी से सेक्टर 57 चौराहा (दोनों ओर के रास्तों पर), एमपी टू पर फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 60 अंडरपास होते हुए जीएस तिराहा, एमपी तीन पर ओखला बैराज पुल से किसान चौक (दोनों ओर के रास्तों पर), डीएससी मार्ग पर न्यू अशोक नगर दिल्ली बॉर्डर से फूल मंडी हिंडन सहित कुल 33 रास्तों पर इस बदलाव को लागू किया जाएगा। यहां सुबह 7 से 11 और शाम को 5 से रात 10 बजे तक किसी भी प्रकार के कमर्शियल वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

दिल्ली के तर्ज पर किया गया समाधान

बता दें कि दिल्ली में इस प्रकार की व्यवस्था पहले से ही है, जिसमें सुबह-शाम एक तय समय पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इनकी नो एंट्री रहती है। ताकी पीक टाइम यानी व्यस्त समय पर सड़कों पर भारी कमर्शियल वाहनों के कारण जाम की स्थिति नही रहेगी। इसमें बदलाव होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जाम से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

अट्टा मार्ग पर ऑटो-रिक्शे बैन

अट्टा बाजार के सामने वाली सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर ऑटो और ई-रिक्शा आदि चलाने पर बैन लगा दिया है। यहां सुबह 7 से रात 10 बजे तक वाहन नहीं चल पाएंगे। पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने के लिए कहा है। ये एक पुरानी व्यवस्था थी। इसे हटाने के बाद इस स्थान पर भारी जाम लगने लगा था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए एक बार फिर इस व्यवस्था के तहत ऑटो-रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article