Mathura Accident: मथुरा में रफ्तार का कहर, बिजली के खंबे से टकराई बाइक में लगी आग, दो युवकों की जलकर मौत

Mathura Accident: यूपी के मथुरा में एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और उसमें आग लग गई। आग लगने से बाइक पर सवार दोनों युवकों की जलकर मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सड़क हादसा हो या है, इस घटना में दो युवकों की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है यह घटना मांट थाना क्षेत्र की है। जहां तेज गति से जा रही एक बाइक बिजली के खंभे से टकराई और उसमें आग लग गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों को तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को घटना की खबर दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Accident News

मथुरा में रफ्तार का कहर

खंभे से टकराने से बाइक में लगी आग

पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में सोमवार रात मांट-वृन्दावन रोड पर हाथी बाबा आश्रम के पास तेज गति से जा रही एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और तत्काल उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवकों को भागने का मौका नहीं मिला और जल कर उसकी मौत हो गई। थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जसबीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे मौके से गुजर रहे अलीगढ़ के फतेली बास-गोरई गांव निवासी आजाद पुत्र चन्द्रवीर सिंह ने यह घटना देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

End of Feed