Indian Railways: आगरा फोर्ट, राजा की मंडी समेत 15 स्टेशन बनेंगे एयरपोर्ट जैसी, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:49 PM IST

Amrit Bharat Station: रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसमें आगरा मंडल के 15 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इसमें ताजनगरी के आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय रेलवे के स्टेशनों का बदलेगा लुक
  • अमृत भारत योजना के तहत यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं
  • आगरा के तीन रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रेलवे स्टेशनों के दिन बदलने वाले हैं। भारतीय रेलवे छोटे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों को स्टेशन पर उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों को क्षेत्रीयता का एहसास भी होगा। रेलवे स्टेशनों का विकास भविष्य की जरूरतों को देखते होगा, यह अमृत भारत कहलाएंगे। दरअसल, रेल मंत्रालय ने आने वाले साल में 1000 से ज्यादा छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना विकसित की है।

AGRA RAILWAY STATION

रेलवे स्टेशनों का बदलेगा लुक

इस योजना में आगरा मंडल के धौलपुर और डीग समेत 15 स्टेशन शामिल किए गए हैं। इनमें आगरा के आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह स्टेशन को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 शुरू की है।

End of Feed