आगरा में हिंदूवादी नेताओं पर गोकशी के नाम पर वसूली करने का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2023, 11:38 PM IST

आगरा में कुछ कथित हिंदूवादी नेताओं पर गोकशी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय राय ने बताया कि मामले का सरगना अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट है।

आगरा : आगरा में कुछ कथित हिंदूवादी नेताओं पर गोकशी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय राय ने बताया कि मामले का सरगना अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य को घटना में शामिल होने और पांच को साजिश के आरोप में नामजद किया गया है।

recovery in the name of cow slaughter

गोकशी के नाम पर वसूली

आरोप है कि हिंदूवादी नेताओं ने गोकशों से चौथ वसूली के लिए खुद ही गाय कटवा कर जमकर हंगामा किया। दबाव में पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जांच हुई तो सच पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने हिंदूवादियों को सूचना देने वाले गोकशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अब मुकदमे में साजिश की धाराएं जोड़कर हिंदूवादियों को नामजद कर रही है।

End of Feed