Hema Malini Interview: 'तीसरी बार जीत को लेकर आश्वस्त', श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2024, 01:02 PM IST

Hema Malini Interview: मथुरा की सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि अब और ज्यादा मथुरा क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। पढ़े उनके साथ बातचीत।

Hema Malini Interview: हिंदी फिल्मों की लंबी पारी खेलने के बाद राजनीति में आने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से चुनाव मैदान में हैं। वह भाजपा से प्रत्याशी हैं और अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए जुटी हैं। उनका कहना है कि अब और ज्यादा विकसित मथुरा का प्रयास होगा। प्रस्तुत है उनके साथ बातचीत के कुछ प्रमुख अंश-

hema malini

हेमा मालिनी।

प्रश्न: इस बार के चुनाव में मुद्दे और चुनौतियां क्या हैं?

उत्तर: पिछले दो कार्यकाल में अधूरे रह चुके कार्यों को पूरा किया जायेगा। नए कार्यों को भी कराया जायेगा। तीसरी बार के कार्यकाल में विकसित मथुरा की प्राथमिकता होगी। विकास के कार्य कभी समाप्त होने वाले नहीं हैं। यह अनवरत चलती रहती है। जो यहां के सांसद होंगे, उनमें ऊर्जा का होना आवश्यक है। तब कोई काम हो सकेगा। मथुरा के लिए ऊर्जावान सांसद ही चाहिए। जो हमेशा जनपद के विकास में मजबूती से जुटा रहे।

End of Feed