Agra News: छेड़छाड़ से आजिज होकर फांसी पर झूली युवती, नहाते समय आरोपियों ने बना लिया था वीडियो

आगरा में युवती ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने की हरकत से आजिज होकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

आगरा: ताजनगरी के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी से परेशान होकर युवती ने जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Girl Committed Suicide

फांसी पर झूली युवती

थाना खेरागढ़ क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार को 19 वर्षीय युवती का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस प्रकरण में रविवार को युवती के पिता ने थाना खेरागढ़ में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को मिली तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस के दो युवक उसकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने, कभी उनकी बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। लड़की को ब्लैकमेल किया जा रहा था। 13 अक्तूबर को दोनों आरोपी अभिषेक और विष्णु छत के रास्ते से उसके घर में घुस गए थे। लड़की को ब्लैक मेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर चाकू रख जान लेने की कोशिश की। शोहदों की इसी हरकत से आजिज आकर लड़की ने आत्महत्या कर जिंदगी खत्म कर ली।

End of Feed