Agra News: आगरा में पर्यटकों का टोटा, इन शहरों के लिए बंद हो रही है विमान सेवाएं

Agra News: आगरा से तीन बड़े शहरों के लिए विमान सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। पर्यटन को देखते हुए विमान सेवा बंद करने का ये फैसला हैरान करने वाला है। बता दें कि जयपुर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए सेवा बंद की जाएगी।

Agra News: प्रयागराज के बाद आगरा से भी कई बड़े शहरों के विमान सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि आगरा से भी तीन शहरों की फ्लाइट इस माह के अंत तक बंद हो जाएगी। इन फ्लाइटों की अप्रैल बुकिंग भी बंद कर दी गई है। तीन बड़े शहरों के लिए विमान सेवा बंद होने से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अगले महीने आगरा जाने की तैयारी कर रहे या आगरा से किसी और शहर की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। फ्लाइट की बुकिंग करने से पहले आपके लिए जानना जरूरी है कि कहीं आपके शहर की विमान सेवा तो बंद नहीं हो रही है।

Flights From Agra airport to Jaipur Bhopal and Ahmedabad will Stop this month

आगरा से तीन बड़े शहरों की बंद होगी विमान सेवा

इन बड़े शहरों की विमान सेवा होगी बंद

जानकारी के अनुसार, मार्च महीने के अंत में आगरा से राजस्थान की राजधानी जयपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के लिए विमान सेवा बंद की जा रही है। बता दें कि जयपुर और अहमदाबाद की विमान सेवा करीब एक साल पहले ही शुरू हुई थी। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा समर समय सारणी 26 मार्च तक जारी की जाएगी। ये सारणी 26 अक्टूबर 2024 तक के लिए है। इस दौरान जयपुर, भोपाल और अहमदाबाद की फ्लाइटों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटन का ऑफ सीजन होने के कारण इन स्थानों की विमान सेवा को बंद किया जा रहा है।

End of Feed