The Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Express Train: आगरा वंदे भारत ट्रेन का आगाज आज यानी शुक्रवार से होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च को हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद इसका नियमित संचालन आज से किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल पर दौड़ने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन-खजुराहो के लिए रवाना हो चुकी है। इसका प्रस्थान समय सुबह 6 बजे का है।
आज निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन होगी नियमित संचालन (The Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Train)
सुबह 6 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 7.45 बजे यह कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस यहां पांच मिनट के लिए ठहरेगी। उसके बाद आगे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। बता दें कि निजामुद्दीन से खजुराहो चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा से अधिक है। ट्रेन की वापसी खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे होगी। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन कैंट स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी। आगे बढ़ते हुए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना होगी।
इतने घंटे में पूरा होगा आगरा से खजुराहो का सफर (Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Train Travel Time)
मिली जानकारी के अनुसार, आगरा से खजुराहो के बीच का सफर जहां पहले 8 से 9 घंटे का हुआ करता था, अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर का समय कम होकर साढ़े छह घंटे का हो गया है। इस ट्रेन में 11 कोच हैं, जिसमें चेयरकार (सीसी), एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) की उपलब्धता है। हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। ट्रेन सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी।
वंदे भारत ट्रेन का किराया(Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Train Fair List)
हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन के नियमित संचालन से पहले रेलवे द्वारा इसका किराया घोषित कर दिया गया है। ताकि लोग आसानी से बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकें। ट्रेन का किराया स्टेशनों के अनुसार इस प्रकार है-
| स्टेशन का नाम | चेयरकार (सीसी) | एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) |
| खजुराहो | 1385 | 2475 |
| ललितपुर | 900 | 1695 |
| झांसी | 755 | 1405 |
| ग्वालियर | 585 | 1055 |
| निजामुद्दीन | 805 | 1390 |
| स्टेशन | चेयरकार (सीसी) | एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) |
| खजुराहो | 1330 | 2425 |
| ललितपुर | 1065 | 1890 |
| झांसी | 920 | 1595 |
| ग्वालियर | 685 | 1145 |
आगरा को मिल सकती है दो और वंदे भारत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा को दो और वंदे भारत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें आगर- प्रयागराज और जयपुर- आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। बताया जा रहा है कि आगरा से प्रयागराज और जयपुर तक वंदे भारत शुरू करने का प्रस्ताव पांच महीने पहले रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। बस अब उसे मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद प्रयागराज से आगरा और जयपुर से आगरा का सफर लोगों के लिए आसान और राहत भरा हो जाएगा
