Girl Fall Down In Well: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में दिवाली से दो दिन पहले ढाई साल की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन की तलाश के बाद लापता हुई बच्ची मंगलवार को एक कुएं में रोते हुए मिली। पुलिस ने युवक को कुएं में उतारा और बालिका को सुरक्षित बाहर निकलवाया। पुलिस ने बच्ची को परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, थाना नगला सिंघी इलाके के गांव बासदानी में यह घटना हुई। गांव में रहने वाला देवेंद्र सिंह मजदूरी करता है, उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें छोटी बेटी ढाई साल की प्रेमलता है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे देवेंद्र घर से सब्जी लेने के लिए निकला।
दो दिन से लापता बच्ची सूखे कुएं में मिली
घर के बाहर खेल रही प्रेमलता भी देवेंद्र के पीछे-पीछे चल दी। हालांकि इसकी जानकारी देवेंद्र को नहीं थी। न ही किसी परिजन को इसका पता था। देवेंद्र सब्जी लेकर घर आ गया। जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
