Agra Shiv Mandir: आगरा के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूरी होती है हर मनोकमाना, रोचक है पौराणिक इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 01:03 PM IST

Mahashivratri 2023: मुगल बादशाह अकबर के किले के पास यमुना नदी के किनारे श्री मनकामेश्वर मंदिर है, यहां पर भोलेनाथ अपने विविध रूपों में विराजमान हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। आप भी महादेव के दर्शन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • किले के पास यमुना नदी के किनारे है श्री मनकामेश्वर मंदिर
  • भोलेनाथ के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना
  • महाशिवरात्रि 18 फरवरी को, आप भी कर सकते हैं महादेव के दर्शन


Agra Shiv Mandir: ताजनगरी आगरा में भोलेनाथ के मंदिरों की श्रृंखला है। आगरा के चारों कोने पर भगवान शिव विराजमान है। आगरा में भगवान शिव का ऐसा मंदिर स्थित है, जहां हर मनोकमना पूर्ण होती है। यह है मनकामेश्वर मंदिर। यह मंदिर पुराने शहर में है। यहां महादेव विराजमान हैं। सावन और महाशिवरात्रि में यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान शिव का श्रृंगार भी किया जाता है। इस मंदिर के परिसर में मनकामेश्वर शिव के अलावा ऋणमुक्तेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग भी विराजमान हैं। यहां पर रुद्रावतार कहे जाने वाले बजरंगबली की दक्षिणमुखी मूर्ति भी स्थित है। यहां पर भैरव, यक्ष और किन्नर भी विराजमान हैं।

Agra mankameshwarnath

श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूर्ण होती है हर मनोकमाना

आपको बता दें कि पुराने आगरा के रावतपाड़ा में मुगल बादशाह अकबर के किले के पास यमुना नदी के किनारे श्री मनकामेश्वर मंदिर स्थित है। मान्यता है कि मनकामेश्वर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना खुद भगवान शिव ने द्वापर युग में की थी।

End of Feed