'हैलो ! जीजाजी नमस्‍ते...' साइबर अपराधियों ने आगरा के ट्रांसपोर्टर को ऐसे किया कंगाल, जानिए पूरा मामला

Cyber Fraud : उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक ट्रांसपोर्टर ने उसका साला बनकर कॉल किया और उनके खाते से करीब 90 हजार रुपये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।

Cyber Fraud : मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को रिसीव करने पर आप भी मुश्किल में पड़ सकते हैं। दरअसल, साइबर अपराधियों ने लोगों ठगने के लिए अब नए-नए तरीके इजाद कर लिए हैं। यदि आप सतर्क नहीं रहे तो बैंक अकाउंट में पड़ी हुई रकम से आप भी आगरा के इस शख्‍स की तरह ही हाथ धो बैठेंगे। यहां पर एक साइबर अपराधी ने ट्रांसपोर्टर को उसका साला बनकर फोन किया और उसे 90 हजार का चूना लगा दिया। मामला थाना एत्माद्दौला में दर्ज किया गया है।

Cyber Fraud in UP, UP Cyber Fraud Case, Cyber Fraud in Agra

साइबर ठगी का मामला आगरा से सामने आया। (सांकेतिक फोटो)

'हैलो ! जीजाजी नमस्ते'

कालिंदी विहार स्थित राहुल रेजिडेंसी निवासी ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले निर्मल कुमार के साथ पूरी वारदात हुई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि बताया कि एक जनवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। जिसे रिसीव करते ही उन्‍हें लगा कि ये आवाज उनके साले की है तो वे उससे उसी तरह बात करने लगे। इतने में ही आरोपी ने निर्मल से कहा कि एक व्‍यक्ति उसे खाते में कुछ रकम भेज रहा है, लेकिन ट्र्रांजक्शन हो नहीं पा रहा है, इसलिए आपके खाते में भिजवा रहा हूं, जैसे ही आए तो ट्रांसफर कर देना। इस पर वे बोले कि ठीक है। कुछ देर के बाद जब उन्‍होंने अपना अकाउंट चेक किया तो होश ही उड़ गए।

End of Feed