Agra Corona: ताजमहल का दीदार करने अमेरिका से आए दो पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद विभाग ने अमेरिका से आए दल की तलाश शुरू की। दोनों पॉजिटिव सैलानियों ने पर्यटकों के ग्रुप के साथ ताज का दीदार किया था। पर्यटकों का ग्रुप पूर्वी गेट स्थित एक होटल में ठहरा था। इन दोनों पर्यटकों को डिहाईड्रेशन की शिकायत भी थी। हालांकि उसी दिन वो ग्रुप के साथ जयपुर के लिए निकल गए। वहीं, विभाग ने अब होटल स्टाफ की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
आगरा में अमेरिकी पर्यटक में कोरोना की पुष्टि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानकारी के मुताबिक, नौ जनवरी को वाराणसी से अमेरिकी सैलानियों का एक ग्रुप ताजनगरी आया था। रात को ग्रुप पूर्वी गेट स्थित एक होटल में ठहरा। दस जनवरी को ग्रुप ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ताज के पूर्वी गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यटकों के कोविड सैंपल लिए।
