Agra Fort: आगरा किले में कल गूंजेगा शिवाजी का पराक्रम, दीवान ए परिसर में होगा आयोजन, जमकर होगी आतिशबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:37 PM IST

Chhatrapati Shivaji Jayanti: आगरा स्थित किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी का पराक्रम गूंजेगा। कार्यक्रम का समापान राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर एएसआई अधिकारियों ने आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के साथ आगरा किले में व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को गूंजेगा छत्रपति शिवाजी का पराक्रम
  • राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ होगा कार्यक्रम का समापान
  • सीएम योगी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे शिरकत


Chhatrapati Shivaji Jayanti: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी यानि रविवार को छत्रपति शिवाजी जयंती पर आयोजित होने वाले शिव जन्मोत्सव में शिवाजी का पराक्रम दर्शाया जाएगा। शिव जन्मोत्सव में इंडियाज गोट टेलेंट का 70 सदस्यीय दल शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाली नाट्य प्रस्तुति भी देगा। इस दौरान महाराष्ट्र का लोक गायन पोवाड़ा भी गूंजेगा। शिव जन्मोत्सव कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ समापन होगा। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को एएसआई अधिकारियों ने आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के साथ आगरा किले में व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

Agra Fort

आगरा किले में 19 फरवरी को गूंजेगा छत्रपति शिवाजी का पराक्रम

आपको बता दें कि अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आगरा किले के दीवाने-ए-आम में होने वाले शिव जन्मोत्सव कार्यक्रम में रविवार शाम 5:30 बजे गायन की प्रस्तुतियां नितिन सरकाटे, हंसराज और वैशाली माडे देंगे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे पुणे के 15 कलाकार लोक गायन पोवाड़ा की प्रस्तुति देंगे।

End of Feed