Agra Valentine Day 2023: प्रेम का त्योहार यानि वैलेंटाइन डे वीक आ गया है। कपल्स इस वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ़रवरी का माह कपल्स के लिए बहुत खास होता है। वैलेंटाइन डे वीक सात फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। रोज डे से इस वीक की शुरुआत होती है। प्रेमी जोड़े इस महीने में वैलेंटाइन डे जैसे शानदार पल को घूमने के साथ-साथ खूब आनंद लेना पसंद करते हैं। ज्यादातर कपल्स फरवरी की शुरुआत में ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। आज हम आपको मुहब्बत की नगरी के आसपास वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं।
इन खूबसूरत जगहों पर वैलेंटाइन डे को बनाएं स्पेशल
