Banke Bihari Darshan New Year: मथुरा में ब्रज में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ के आने का सिलसिला जारी है। मथुरा वृंदावन में 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक होटल और गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगा है। धार्मिक नगरी मथुरा वृंदावन में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। तीर्थ स्थल होने की वजह से मथुरा वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस भी काफी संख्या में हैं।
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
मथुरा वृंदावन होटल एसोसिएशन के अनुसार, मथुरा वृंदावन में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं। इसके अलावा कई ट्रस्ट की तरफ से बनाए गए स्थान भी हैं, यह स्थान एसोसिएशन में नहीं हैं।
