Agra: आगरा से किडनैप किया ढाई साल का मासूम वृंदावन में मिला, साजिश जानकर पुलिस भी हैरान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:17 PM IST

Agra Kidnapping Case: आगरा से अगवा ढाई साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया है। मासूम बच्चे को एक युवक घर के बाहर से मंगलवार शाम को अगवा करके ले गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा से अगवा ढाई साल का मासूम वृंदावन से बरामद
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
  • आरोपी की थी मासूम बच्चे को बेचने की साजिश

Agra Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ढाई साल के मासूम के अपहरण की खबर से मंगलवार की शाम को हड़कंप मच गया। मासूम को एक युवक घर के बाहर खेलते समय किडनैप करके कर ले गया। शाहगंज थाना इलाके से अगवा हुए बच्चे की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस ने सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी चेक किए। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद बुधवार देर रात को मासूम को मथुरा जिले के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में बच्चे को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Agra Kidnapping Case

पुलिस ने अगवा बच्चे को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार आजमपाड़ा के सत्यम नगर के रहने वाले परचून कारोबारी जयप्रकाश मंगलवार दोपहर को अपनी मां कांता देवी, पत्नी मिथिलेश, ढाई साल के बेटे मयंक और चार वर्ष के निशांत के साथ ननिहाल दौरेठा आए थे।

End of Feed