Agra के लोगों के लिए राहत लाया नया साल, प्रमुख चौराहों पर अब ग्रीन सिग्नल का बढ़ेगा समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:39 PM IST

Agra Green Signal: ताजनगरी आगरा में लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आगरा में प्रमुख चौराहों पर अब ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाएगा। इसका समय बढ़ने से जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। लोगों को काफी निजात मिल सकेगी। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
  • आगरा में प्रमुख चौराहों पर अब ग्रीन सिग्नल का बढ़ेगा समय
  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हुआ फैसला

Agra Green Signal: उत्तर प्रदेश के आगरा के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। ताजनगरी के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक के लाल सिग्नलों का समय घटाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाएगा। विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की तृतीय त्रैमासिक बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गौशालाओं के रखरखाव और साफ सफाई पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई। साथ ही निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल का मुद्दा भी बैठक में उठा। दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल पर जनप्रतिनिधि ने खासी नाराजगी जताई। इसके अलावा बैठक में कई और मुद्दे उठे।

agra  traffic signal

आगरा में प्रमुख चौराहों पर अब ग्रीन सिग्नल का बढ़ेगा समय (प्रतिकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, बैठक में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने निर्देश दिए कि यातायात विभाग से समन्वय कर आगरा शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी सिग्नल लाइटों में फेरबदल किया जाए। उन्होंने कहा कि, लाल सिग्नल का समय कम किया जाए। इसके साथ ही ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाए।

End of Feed